Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'अंदाज अपना-अपना' की 31 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी

यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

31 Mar 2025

'अंदाज अपना-अपना' की 31 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘अंदाज अपना-अपना’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार और मजेदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अंदाज अपना-अपना’ 25 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ‘अंदाज अपना-अपना’ का ट्रेलर 1 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी।

आमिर खान और सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में सिर्फ ये दो सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अगर आप इस क्लासिक फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। विनय कुमार सिन्हा की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था, जबकि इसकी कहानी दिलीप शुक्ला और संतोषी ने मिलकर लिखी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'अंदाज अपना-अपना' की 31 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी
यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News